कुमार अजय

कतरास । बिहार जनता खान मजदूर संघ व एच एम एस के महामंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के सचिव रणविजय सिंह ने कोल कर्मियों से संबंधित 25 सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में जीएम से सफल वार्ता की। महामंत्री श्री सिंह ने कहा की मजदूरों की प्दोनती,वर्क शॉप की सफाई,पानी, उत्खनन क्षेत्र के मार्ग में समुचित लाइट लगवाने,जर्जर पाइप बदलने,मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई,अस्पताल को तीनो शिफ्ट में चालू करवाने,सेवानिर्वित कर्मियों के बकाया का भुगतान,मेडिकल के नाम पर कटे 40 हजार का प्रमाण पत्र देने, चारदिवारी निर्माण, फिल्टर प्लांट की सफाई , हाजरी घरों की मरम्मती, मैन पावर बजट में क्षेत्रीय यूनियन प्रतिनिधियों की सहमति लेने,समय समय पर कर्मियों को माइनिंग शू प्रदान करने सहित अन्य मांग मुख्य थे।

महाप्रबंधक ए के सिंह ने क्षेत्रीय स्तर की मांगो को एक माह में व अन्य मांगो को मुख्यालय स्तर पर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम ए के सिंह,अपर महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सुरेंद्र भूषण,सौरभ सिंह व यूनियन की ओर से बी जे के एम एस के महामंत्री रणविजय सिंह,क्षेत्रीय सचिव छोटू सिंह, बालेश्वर पाठक, कृष्णा सिंह,रामानुज सिंह,रवि सिंह,जे पी मिश्रा,मनोज मल्लाह के नेतृत्व में शक्ति चौक से महामंत्री का जोरदार ढंग से स्वागत करके ढोल नगाड़े के साथ क्षेत्रीय कार्यलय तक महामंत्री को लाया ,मौके पर सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *