कुमार अजय

अंकुश लगाने के लिए परियोजना पदाधिकारी ने पहल शुरू की

कतरास । निचितपुर कोलियरी से आर टी पी एस ,एम पी एल व रेलवे साइडिंग के लिए कोयला ले जाने वाली ट्रास्पोर्टिंग के हाइवा वाहनों से चलती हाइवा से स्थानीय यादव पट्टी, निचितपुर के लोगो द्वारा कोयला उतारने के दौरान कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है।इस संबंध में आका लोजिस्तिक के लिफ्टर सुभान खान ने बताया कि चलती हाइवा से कोयला उतारने के दौरान कभी भी कोई हादसा होने पर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का कोई जवाबदेही नही होगी,न ही कोई मुआवजा देने के लिए बाध्य होगी,इस संबंध में सुभान खान ने बताया की चलती वाहनों से कोयला उतारने से रोकने के लिए ईस्ट बसुरिया ओ पी,निचितपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी,महाप्रबंधक सिजुआ को लिखित शिकायत देकर कार्यवायी की मांग की है।

सनद रहे की बुधवार की देर शाम जे एच 10 बी आर -5357 नंबर ट्रक का कोयला उतारने वालो ने निचितपुर शिव मंदिर के पास पत्थर चलाकर शीशा फोड़कर कई टन कोयला उतार कर चलते बने। परियोजना पदाधिकारी संजय सिंह ने दूरभाष पर बताया की बच्चे द्वारा चलती वाहनों से कोयला उतारने की शिकायत स्थानीय मुखिया,सरपंच व थाना को दी है,बैठक करके जनप्रतिनिधियों ने उक्त मामले को सलटाने का आश्वासन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *