झरिया । सुदामडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता । शनिवार की देर शाम झरिया के सोना पट्टी स्थित एक सोना दुकान में झरिया थाना समेत कई थानों की पुलिस ने अचानक दबिश दी, इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । आपको बता दें कि छठ पर्व के पारन के दिन सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिवर साइड में टाइप टू और माइनस कालोनी में 31 अक्टूबर को चोरों ने पांच घरों को निशाना बना कर लगभग 25 लाख से अधिक की संपत्ति उड़ा कर फरार हो गए थे । जिसमे लाखो रुपये मूल्य के आभूषण, हजारों रु. नगद समेत अन्य कीमती सामानों चुरा लिए थे। जिसमे सुदामडीह रिवरसाइड निवासी BCCL कर्मी अजय शर्मा, ओमप्रकाश सिंह,गीता चौहान,दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य के घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही इस प्रकार घटित चोरी की घटनाओं से सुदामडीह व आसपास के लोग काफी आक्रोशित थे।

जिसको लेकर स्थानीय लोगो द्वारा सुदामडीह थाना का घेराव किया गया था। सुदामडीह पुलिस द्वरा कांड के उद्भेदन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चोर पुलिस के हत्थे भी चढ़ा जिसकी निसंदेह मे शनिवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के सोनापट्टी स्थिति देवकी भवन मे जोरापोखर सर्कल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी मे झरिया थाना प्रभारी पंकज झा , सुदामडीह , पाथरडीह , भौरा, तिसरा , अलकडीहा पुलिस समेत भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहे। लगभग दो घंटे तक चले इस छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस द्वारा सोना,चांदी समेत नगदी जप्त कर झरिया थाना ले आई। इसदौरान सोना को गलाने वाला कारीगर विशाल सोलंकी का रिश्तेदार को भी पुलिस मैं हिरासत में लेकर जांच में जुट गई। वही इस पूरे मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से बचते दिखी। हालांकि जोरापोखर सर्कल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामला सुदामडीह में हुए चोरी का है पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *