धनबाद । धनबाद- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी स्विफ्ट डिजायर कार । कोई हताहत नहीं । स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की दोपहर तेज गति से स्विफ्ट डिजायर कार जो धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रही थी और ताराटांड़ के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी । हालाकि इस दौरान भगवान का शुक्र रहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, घटना के समय बड़ों के साथ एक बच्चा भी मौजूद था । वही गाड़ी हल्की क्षतिग्रस्त हुई है ।
