परिवार के लोग छठ में गए थे गांव, लौटे तो सब कुछ लुट चुका था
चोरी के बाद घर के अंदर जांच-पड़ताल करती पुलिस
धनबाद । बाबूडीह में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे अमित कुमार सिंह के मकान में चोर घुस गए और लगभग दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया. गृहस्वामी का परिवार छठ पूजा में बिहारशरीफ स्थित अपने गांव गया था. 4 नवंबर शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग लौटे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला.
अमित कुमार सिंह पॉलिटेक्निक साहेबगंज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां और बहन यहां रहती है. छठ पूजा में अपने गांव बिहारशरीफ गई थी. लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा देख अचंभित रह गई. पूर्व वार्ड पार्षद अशोक पाल भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि अमित की बहन की शादी होनेवाली है. इस उद्देश्य से कुछ सामान की खरीदारी की गई थी. चोर लगभग 15 साड़ी, कांसा व तांबा का बर्तन और कुछ सोना सहित डेढ़-दो लाख के सामान ले गए. सदर थाना को सूचना दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है.
