निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नही ले रहा है। करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र से जामताड़ा एस पी मनोज स्वर्गियारी को गुप्त सूचना मिली की इन थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधी साइबर अपराध करने में जुटे हैं। सूचना मिलते ही एस पी मनोज स्वर्गियारी ने साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार और पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल के साथ एक टीम गठित किया और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिताकाटा, चरघरा वहीं नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया गाँव में छापेमारी किया गया। जिसमें पाँच साइबर अपराधियों को पुलिस ने रंगेहाथों साइबर अपराध करते दबोचा है। वहीं दो साइबर अपराधी घटना स्थल से भागने में सफल हो गया।

गिरफ्तार किए गए अपराधी सोनू कुमार दास उम्र 20 वर्ष पिता सृजित दास गाँव सिताकाटा, प्रकाश मंडल उम्र 20 वर्ष पिता पूरण मंडल गाँव चरघरा दोनों थाना करमाटांड़ वहीं सचिन कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष पिता मिलन कुमार मंडल गाँव डभाकेन्द्र, अजय कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष पिता सुरेश मंडल, विवेक सिंह उम्र 19 वर्ष पिता भाखन सिंह दोनों का गाँव लटैया तीनों नारायणपुर थाना जिला जामताड़ा का रहने वाला है। वहीं उत्तम दास पिता राजेन्द्र दास, रोहित दास पिता सुजीत दास भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 27 सिमकार्ड, 4 ए टी एम कार्ड, एक ई श्रम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

साइबर थाना में साइबर डी एस पी मजरुल हौदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया उन्होंने बताया कि करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र से साइबर अपराध करने का गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुवे उक्त स्थानों में छापेमारी की गई जहाँ से पाँच साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ये सभी बदमाश बिजली बिल के नाम पर ठगी करते हैं। बैंक के ग्राहकों को फोनकर बिजली बकाया बोलकर उनसे ठगी करते हैं। इस सम्बंध में सभी के विरुद्ध साइबर एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *