धनबाद । भूली ओपी क्षेत्र के डी ब्लॉक सेक्टर 6 के मुंडा पट्टी में हरि भुइयां नामक व्यक्ति की हत्या, घर में मिला शव। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर युवक का किया निर्मम हत्या । घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी । वहीं घटनास्थल पर कई जगह खून के छींटे मिले । बताया जाता है कि युवक के परिजन गांव पर रहते हैं व मृतक युवक भूली में अकेले अपने घर पर रहता था । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भूली ओपी पुलिस, जांच में जुटी ।
