निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । दामोदर वैली वास्तु हरा मजदूर संघर्ष समिति तालबेरिया गांव में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विस्थापितों के विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय कमेटी के बैनर तले कोनार डैम में होने वाले 7 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोबिन मिर्धा ने किया। उन्होंने बताया कि कोनार डैम में होने वाले धरना प्रदर्शन में जामताड़ा के विस्थापित भी शामिल होंगे। उन्होंने यहां के विस्थापितों से आव्हान किया कि कोनार डैम में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर उसे सफल बनावे।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह विस्थापितों के हित के लिए आयोजित किया गया है और इस हड़ताल में ऑल रैली का मुद्दा दिया गया है। इसीलिए हर एक विस्थापित को बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। यहां विस्थापितों के अधिकार तथा उसकी मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो कोनार डैम से हजारीबाग को आपूर्ति होने वाले पानी को रोका जाएगा। इसके अलावा कोनार डैम से उत्पादित बिजली जो रेलवे को आपूर्ति की जाती है उसे भी बंद किया जाएगा। रोबिन मिर्धा ने कहा कि हम डीवीसी विस्थापितों को मुफ्त में बिजली-पानी रोजगार व मूलभूत आवश्यकता नहीं मिलने पर हम यह सारी व्यवस्थाओं को ठप कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *