निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगतरपा गाँव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम पांच बजे बजे के आसपास की है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह (चैनपुर) गांव निवासी सहनु मियां की पत्नी 35 वर्षीय मदीना बीबी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ बाइक से कोरीडीह गांव से अपने घर के लिए जा रही थे। इसी दौरान बगतरपा के समीप एक हाइवा ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही मदीना बीबी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, सीओ प्रदीप कुमार महतो,थाना प्रभारी अभय कुमार मौके पर पहुँचे औऱ आक्रोशित परिजनों समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद मृतका के परिजनों की भीड़ हाईवे पर जुट गई मृतका मदीना बीवी के 4 संतान है। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्री हैं सभी बच्चे घटना के बाद सड़क पर चित्कार मार-मार कर रो रहे थे। जाम के कारण हाईवे के दोनों तरफ़ घण्टों लगी वाहनों की लंबी कतारलग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *