कुमार अजय
कतरास । शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुवा में कुडमाली भाषा विभाग द्वारा चोइख पुरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुडमाली भाषा विभाग की 38 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ ममता महतो कुडमाली भाषा विभागाध्यक्ष विनोद बिहारी महतो डिग्री कॉलेज बलियापुर,श्री रंजीत महतो शक्ति ग्राम विकास संघ एवं महाविद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार महतो ने सम्मिलित रूप से फिता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। छात्राओं ने अलग-अलग चोइख पुरकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
ज्ञात हो की सभी विषयों में छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क दिया गया था। अतः चोइख पूरा प्रतियोगिता कुरमाली भाषा का प्रोजेक्ट वर्क का एक हिस्सा है। इन्हीं के आधार पर बच्चों को अंक प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य महोदय ने कहा की चोइख पूरना हमारी संस्कृति है। प्रायः हर शुभ काम की शुरुआत चोइख पुरकर किया जाता है चाहे पूजन हो,करम हो, शादी ब्याह हो अथवा पिछले दिनों में दिवाली सोहराय मनाया गया। हमारी धरोहर,हमारी संस्कृति यही है ।अतः बच्चों को इसके महत्व को समझना बहुत जरूरी है,जिससे की हमारी पहचान,हमारी रिवाज,झारखंड की लोक संस्कृति का अस्तित्व भविष्य तक में भी सुरक्षित रहे।
डॉ ममता महतो ने कहा की हमारे लिए यह अति आवश्यक है की हम बच्चों के अंदर झारखंडी संस्कृति के महत्व को समझा सकें।अतः इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने झूमर नित्य के साथ पारंपरिक लोकगीत पर नृत्य का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना कुमारी,द्वितीय स्थान में अंकिता कुमारी एवं तृतीया स्थान में सुधा कुमारी रही।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने मोमेंटो, पीला अंग वस्त्र एवं सर्टिफिकेट दिया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक दिया गया।
मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर श्री अनूप चक्रवर्ती प्राचार्य फागू महतो इंटर कॉलेज कपूरिया, निवेद कटियार, बाबू नाथ महतो, राजकुमारी देवी,पत्रकार इंद्रजीत पासवान,प्रदीप मोदक,तरुण कुमार,जितेंद्र कुमार जीतू,बंटी सिंह,युधिष्ठिर महतो,मुन्ना यादव सूरज देव मांझी, बिरबल महतो , प्रो मोकितउद्दीन, नागेंद्र महतो, प्रो रमेश प्रसाद, नागेंद्र महतो,प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो पीके ठाकुर,राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो,
प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो कल्पना कुमारी ,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद,शेखर महतो ,तेंदुलकर भट्ट ,पंचानन सिंह चौधरी ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, ,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो , पंकज महतोआदि मौजूद थे।
