कतरास । बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या एरिया एक अंतर्गत बंद डेको आउटसोर्सिंग जरलाही पेच में कोयला व लोहा चोरी रोकने पहुंचे सीआईएसफ के क्यू आरटी टीम पर कोयला तस्करों ने किया हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बचाव में टीम के सदस्यों ने फायरिंग की है जिसमे कपिल यादव नामक ब्यक्ति के पैर में गोली लगी है जिसको स्थानीय किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। फायरिंग के बाद तस्करों की भीड़ इधर उधर भाग निकले।
घटना की खबर पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पे मौजूद है इसमे बाघमारा , मधुबन ,बरोरा, थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि तस्कर बंद पेच से खनन कर कोयले एवं स्क्रैप लोहा की निकासी कर रहे थे जिसकी जानकारी सीआईएसएफ को मिली, जैसे ही टीम पहुंची तो तस्कर बीसीसीएल के लोहा स्क्रैप ओर कोइले को कटिंग कर रहे थे तभी सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची गई, जिसे देख वहां मौजूद तस्करों ने टीम पर हमला बोल दिया। मोके पे काफी मात्रा में बोरे मो कोयला एवं लोहा पड़ा हुआ है।
सूत्रों की माने तो इस अवैध कोयले एवं लोहै स्क्रैप का अवैध कार्य कोई महेंद्र नामक है जो बरोरा के बताये जा रहे है। हालांकि गोली एवं पथरवाजी की घटना के संबंध में पुलिस कुछ भी बताने में पहरेज करती दिखाई दी।
