झरिया । गुरुवार को झरिया के एक प्रतिष्ठित स्कूल से लगभग 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा की रहस्यमई तरीके से गुम होने का मामला सामने आया था । जिसके बाद अफरा- तफरी मच गई । वहीं परिजन और स्कूल प्रबंधन की ओर से खोज बिन में लगभग 2 घंटे के बाद छात्रा मिल गई और पता चला कि छात्रा अपने सहपाठी के साथ स्कूल बंक कर घूमने गई थी ।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया था कि एक अभिभावक अपने पुत्र – पुत्री को डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह स्थित परिसर में गुरुवार की सुबह 7:30 बजे पहुंचा कर गए थे । परन्तु घर पहुंचते ही स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना मिली कि आपकी बच्ची स्कूल में हाजिर नही है । वहीं गुम हुई छात्रा का भाई स्कूल के क्लास रूम में उपस्थित था । ऐसे में छात्रा का गायब होना संदेहास्पद प्रतीत हो रहा था ।
छात्रा कक्षा में आई ही नहीं थी, प्रधानाध्यापक,,,,,
सुबह-सुबह एक नाबालिग छात्रा के गुम होने की सूचना मिली थी, पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि छात्रा कक्षा में आई ही नहीं थी और हमें बाद में अन्य लोगों से पता चला कि छात्रा मिल गई है, वह स्कूल बंक कर अपने सहपाठी के साथ घूमने गई थी ।
