झरिया । गुरुवार को झरिया के एक प्रतिष्ठित स्कूल से लगभग 10 वर्षीय छात्रा की रहस्यमय ढंग से गुम होने का मामला सामने आया है । वहीं छात्रा का भाई कक्षा में उपस्थित है । अभिभावक कह रहे है बच्चा एवं बच्ची दोनो को स्कूल कैम्पस 7:30 बजे सुबह में छोड़ कर गए थे।
घर पहुंचते ही स्कूल से सूचना मिली कि आपकी बच्ची स्कूल में हाजिर नही है। वही स्कूल प्रबंधक जांच करने की कह रहे है बात। गायब बच्ची के भाई स्कूल के अपने कक्षा में है मौजूद। वही मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है ।
