निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । करमाटांड़ थाना अंतर्गत दुलढुलई मोड़ में सब्जी के आड़ में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। तस्करों के लिए इस रास्ते सॉफ्ट कॉर्नर बनते जा रही है। स्थानीय लोगों ने एक पिकअप वेन में सब्जी के आड़ में पशु को छिपाकर लेजाते देख वाहन को पीछा कर रोका जिसमें आधा दर्जन पशुओं को बेहरमी से ले जा रहे ड्राईवर को रोका जिसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जहाँ स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद करमाटांड़ थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच करने के बाद करवाई करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है।

वहीं समाज सेवी सोनू सिंह ने कहा की सब्जी लेजाने के आड़ में वाहन मालिक और ड्राइवर पशु तस्करी कर रहे हैं। आंखों में धूल झोंक कर यह तस्करी की जा रही है। वहीं प्रशासन और पुलिस नकेल कसने के बजाय ऐसे लोगों को नजर अंदाज कर रहे हैं। जिला प्रशासन से माँग है कि ऐसे सब्जी वाहनों को रोक कर जाँच करें। वहीं क्षेत्र के स्थानीय नेता राजेन्द्र कुमार ने बताया की दो पिकअप वेन थी जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मधुपुर सब्जी ले जाने के नाम पर पशु तस्करी कर रहे हैं स्थानीय लोगों के द्वारा वाहन को पकड़ा है। जिसमें से एक पिकअप वेन वाहन लेकर तस्कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *