रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । हजारीबाग विधानसभा के कटकमसांडी प्रखंड के डिबलबांध मे सरना समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जतरा मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने विधिवत फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। कहा कि जतरा मेला झारखंडी आदिवासी मूलवासी का मुख्य मेला है। यहां आदिवासी मूलवासी के कला और संस्कृति को करीब से जानने का मौक़ा मिलता है। पूरे देश में जतरा मेला झारखंड के परम्परा और संस्कृति का जीता जागता पहचान है। विशिष्ट अतिथि डॉ आर सी मेहता ने कहा की जतरा मेला आदिवासी मूलवासी के अस्मिता का मूल पहचान है।

इस त्यौहार के दरमियान घरों में सोहराय लेपन और पेंटिंग किया जाता है। गोवंश को विधिवत देव स्वरूप पूजन किया जाता है। झारखंड में जतरा का तात्पर्य होता है एक दूसरे से मेलजोल बढ़ाना। आनी आदिवासी मुलवासी का मिलन समारोह को जतरा कहा जाता है। इस मेले में हजारों हजारों की तादाद में लोग जतरा मेला में भाग ले।

मौके पर कांग्रेसी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, 20 सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शंभू कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवनंदन प्रसाद, मनोज मोदी, रंजीत यादव, पूर्व प्रमुख बाबर अंसारी, माशूक अंसारी, साजिद अली खान, राजू मेहता, अंडा मरांडी, रियाज अंसारी, कृपाल सिंह, शंभू यादव, प्रमोद राम, किशन राम विकास साहू सरजू यादव प्रकाश यादव-मिस्टर मिस्टर मियां सरजू राम समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *