निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर मिहिजाम के अमर शहीद डी एस पी प्रमोद कुमार के परिजन उनके भ्राताश्री डॉ एल एन प्रसाद, भाभी मंजू देवी और भतीजा अनिमेष कुमार को राँची पुलिस लाइन के शहीद डी एस पी प्रमोद कुमार भवन में राँची एस एस पी किशोर कौशल, रांची ग्रामीण एस पी नोसाद आलम ने पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राँची सिटी एस पी अंसुमन कुमार, आई पी एस वी साहू शुक्ल, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि पूरे देश में 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

देश में विगत एक सितंबर 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक 264 पुलिस पदाधिकारी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य के दौरान तथा नक्सलियों के विरुद्ध अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। इनमें से झारखण्ड राज्य के दो पुलिस कर्मी आ/ 1531ठाकुर हेम्ब्रम, आ/ 725 शंकर नायक विगत 1 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुवे हैं। इन सभी को राँची पुलिस लाइन में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं इससे पूर्व में झारखण्ड में शहीद हुवे पुलिस, पुलिस पदाधिकारी के परिजनों को पुलिस लाईन राँची में सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *