निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मिहिजाम बेसिक स्कूल प्रांगण में आजसू पार्टी की ओर से जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीतामुनि हंसदा ने की , तथा संचालन जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने की।कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्षीय भाषण देते हुए सीतामुनि हसदा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहीं की ,आज देश में आधी आबादी महिलाओं की है ,आज हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, सिविल सेवा या सामाजिक कार्य है, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी भूमिका का जोरदार रूप से निर्वहन किया है।
फिर भी आज झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, आए दिन बेटियों को जिंदा जलाने की समाचार आप अखबारों में देख रहे हैं, सरकार को इसमें गंभीरता से विचार करनी चाहिए और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मौके पर कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आदिवासी नृत्य ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया । श्री गुप्ता ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होती ,तब तक एक अच्छे समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका होनी चाहिए,
जब तक पढ़ी लिखी महिलाएं घर से निकल कर राजनीति की बागडोर को नहीं संभाल लेगी, तब तक राजनीतिक में भ्रष्टाचार और दुराचार कायम रहेगा। महिलाएं ही एक ऐसी शक्ति है जो घर के अलावे समाज में भी एक नई दिशा देने की क्षमता रखती है। मैं यहां बैठे हुए तमाम महिलाओं से निवेदन करुंगा कि आपके आस पड़ोस में जब भी किसी भी प्रकार की महिलाओं के ऊपर मुसीबत आए, आप एकजुटता के साथ खड़े होकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए गोलबन्द हो जाए ,आज कोई भी सरकार महिलाओं के प्रति ना गम्भीर न चिंतित है, झारखंड में आए दिन महिलाओं पर जुल्म हो रहा है ।
खास तौर पर संथाल परगना में जिस तरह कानून का नंगा नाच किया गया और बेटियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, ऐसी घटनाएं समाज को काफी झकजोर देती है। महिलाओं को अपने अधिकार को समझना पड़ेगा, अपनी बेटियों को भी पढ़ा लिखा कर के आगे बढ़ाना पड़ेगा और गर्भ में पढ़ने वाली कन्या को जन्म देने से पहले मारने का जो मंशा रखता है, उनसे भी निवेदन करूंगा कि आज लड़कों से ज्यादा लड़कियां देश का नाम रोशन कर रही है, इसलिए अगर घर में लड़कियां पैदा ले तो जश्न मनाइए, महिला सशक्तिकरण ही एक ऐसा अभियान है जिसके माध्यम से हम महिलाओं को गोलबन्द करके समाज से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं ।
आज आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए राजनीतिक क्षेत्रों में आप की अहम भूमिका होनी चाहिए, आप ही अच्छे उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं और एक अच्छा जनसेवक देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। आज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसको पार्टी की ओर से माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रसेन बंशीधर ओझा अरविंद ओझा संतूरी हसदा शारदा देवी सविता देवी जितेंद्र मंडल साजिद अंसारी भरत शर्मा अर्जुन मंडल पिंटू यादव वासुदेव गोस्वामी अशोक सिंह सूरज रावत भी संबोधित किया।
