निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । गोल पहाड़ी शुख जोड़ा में छाता पर्व के मौके पर विराट मेला का आयोजन वर्षों से किया जाता है। उसी निमित्त सुख जोड़ा फुटबॉल मैदान में आदिवासी समाज के सभ्यता और संस्कृति पर आधारित संथाली यात्रा का आयोजन किया गया। संताली जात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता ने फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित कलाकारों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा की गोल पहाड़ी में वर्षों से छाता पर्व के मौके पर विशाल मेला का आयोजन होते हुए आ रहा है ,ऐसे मौके पर संथाली जात्रा के माध्यम से लोगों का मनोरंजन और ज्ञान वर्धन करना इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश होता है।

ऐसे कार्यक्रम से लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ घूमने, मिलने का मौका मिल जाता है। संताली जात्रा आदिवासी समाज के नौजवानों के परिवारिक पृष्ठभूमि के आधारित होने के कारण लोग इसे आसानी से समझ पाते हैं और सामाजिक जीवन में हमें कैसे रहना है उनकी बारीकियों को सीखने का मौका मिल जाता है। कार्यक्रम में पहुंचने पर तरुण गुप्ता  का आदिवासी परंपरा के साथ जोरदार ढंग से स्वागत सम्मान किया गया। शुख जोड़ा पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू और पंचायत समिति के सदस्य अशोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नौजवानों ने जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में रमेश पंडित विष्णु मंडल वासुदेव मुर्मू सुभाष यादव वरुण मंडल अर्जुन मुंडा मां ने बेसरा सीतामढ़ी हसदा के साथ सैकड़ों की संख्या में आदिवासी पुरुष महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *