निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । पत्नी का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से गुस्साए पति ने पत्नी का किया हत्या । पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार। यह घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की है।जमुआ गांव निवासी राजेश रजक की पत्नी सुनीता देवी उम्र 35 वर्ष का हत्या करने के मामले को लेकर रविवार को थाना प्रभारी नागेश्वर साव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर मामले की जांच के बाद पति राजेश रजक को पुलिस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वही लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया।
मालूम हो कि राजेश रजक की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ मोबाईल पर आपत्तिजनक वीडियो बना कर वायरल किया गया। जिसको देखकर पत्नी के साथ मारपीट किया गया एवं जब उनकी स्थिति गंभीर हो गई तो उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल जामताड़ा ले गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला को घर पर लाकर परिजनों के द्वारा प्रेम प्रसंग का मामला बताकर राजू रजवार के ऊपर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस गहरी पूछताछ के बाद सुनीता देवी के पति राजेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता देवी के एक पुत्र एवं एक पुत्री है।
पुत्री एक आंख से विकलांग है। मृतिका सुनीता देवी की बहन का बेटा जमुआ निवासी विकास रजक के लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 120/22 धारा 302 हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया। गिरफ्तार मृतिका सुनीता देवी के पति राजेश रजक को जामताड़ा जेल भेजा गया। थाना प्रभारी नागेश्वर साह ने कहा पत्नी के फोटो वायरल के बाद पति द्वारा प्रताड़ित कर एवं मारपीट किया गया। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। मृतिका के पति राजेश रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पत्नी हत्या के आरोप प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।
