जनता की समस्या का समाधान करना हमारी प्रथमिकता में शामिल : अन्नापूर्णा देवी

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । वर्षो से जर्जर इचाक- खैरा (वाया दरिया)पथ के निर्माण हेतु भूमि पूजन के लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव व जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता शुक्रवार को प्रखंड के दरिया गांव पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि सांसद महोदया ने विधिवत भूमिपूजन कर पथ निर्माण और कालीकरण की आधारशिला रखी। इचाक से खैरा वाया दरिया तक 19 किमी सड़क का कालीकरन प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत किया जायेगा।

सड़क का प्राक्कलन राशि 16.83 करोड़ है, जबकि इकरारनामा के अनुसार इसे राहुल बिल्डकोन कंस्ट्रक्शन कंपनी इसे 13.74 करोड़ की लागत से बनाएगी। इचाक के परासी से खैरा तक स्वीकृत कुल 19 किमी सड़क में से 5 किमी पीसीसी सड़क बनानी है। इसके साथ हीं वर्षों से जर्जर सड़क का दंश झेल रहे प्रखंड की लगभग आधी आबादी को अब कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, जबकि संचालन इचाक खैरा पथ निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं।

संवेदक सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पुरा ख्याल रखे, इसके लिए ग्रामीण सजग रहें। आनेवाले समय मे पीडब्ल्यूडी से भी इस सड़क का निर्माण किया जायेगा, इसके लिए प्रयास करूंगी। विशिष्ठ आतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने डाढा स्थित मॉडल स्कूल में पढ़नेतवाले बच्चों के लिए शीघ्र बस उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

मौके पर चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुनिल कुमार मेहता, हरिहर मेहता, भागवत मेहता, भुनेश्वर पटेल, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, जिप सदस्य रेणु देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, पुर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, आरके मेहता, अंजू यादव, नवलेश कुमार, जदयू नेता अर्जुन मेहता, पुर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, मुखिया वीना मेहता,

सीता देवी, मोदी कुमार, सत्येंद्र कुमार मेहता, नंदू मेहता, मुखिया प्रतिनिधि दयानन्द मेहता, रामशरण शर्मा, पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, सुनील कुमार मेहता, परमेश्वर राम, गोविंद मेहता, मुखलाल मेहता, अशोक मेहता, छात्रधारी मेहता, बीरबल मेहता, पथ निर्माण संघर्ष समिति के बसन्त नारायण मेहता, हरीश श्रीवास्तव, जेई सुभाष कुमार, सहायक अभियंता अमरेंद्र प्रताप समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *