निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । भाजयुमो के नेतृत्व मे “सामाजिक न्याय पखवाड़ा”के समापन कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश हेतु जिले भर में महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिक एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया मुख्य कार्यक्रम जामताड़ा जिला मुख्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस ,सिदो कान्हू,वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा का सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुप पांडेय ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महापुरुषों का योगदान एवं सैनिकों का बलिदान अहम योगदान रहता है, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को महापुरुषों एवं सैनिकों का सम्मान के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलती है। राष्ट्र के निर्माण में महापुरुषों का योगदान एवं सैनिकों का त्याग को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिलेभर में सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महापुरुषों को नमन किया जा रहा है।

आज पकवाड़ा का अंतिम दिन है पिछले 6 अप्रैल से लगातार 20 अप्रैल तक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर ले जाने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है l तत्पश्चात अनूप पांडे के नेतृत्व में मिहिजाम शहीद स्थल पर शहीदों को नमन किया साथ ही साथ अवकाश प्राप्त सैनिक जामताड़ा के विजेंद्र कुमार सिंह एवं मिहींजाम के शहीद डी एस पी प्रमोद कुमार के आवास स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, शहीद परशुराम यादव के परिवार को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात शहीद स्थल पर सामूहिक रूप से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह,कार्यक्रम प्रभारी सह मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रिता शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा सुमित सरण,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सरखेल,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद

यादव,नगर अध्यक्ष भाजपा जामताड़ा पिंटू गुप्ता, मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव,भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत,सम्राट मिश्रा,भाजपा नेत्री बेबी सरकार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक,भाजयुमो जिला आईटी सेल प्रभारी मोहित सिंह,नगर महामंत्री शुप्रकाश चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मनी फहीम मलिक,चंचल सिंह जी,प्रह्लाद रजक, लक्ष्मण प्रसाद, रिशव तिवारी जी,लोकेश महतो, सुभम साव,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *