निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । नाला थाना क्षेत्र पलास्थली ईसीएल के बंद पड़े खदान क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर दो मोटरसाइकिल, जनरेटर, पाइप तथा अवैध कोयला  जप्त किया है। छापामारी थाना प्रभारी महेश मुंडा के नेतृत्व में किया गया। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। वहीं पलास्थली क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल, जनरेटर के साथ सेक्शन पाइप तथा 2 टन कोयला जप्त किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस की भनक मिलते ही कारोबारी जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। वहीं इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि छापामारी में नाला थाना प्रभारी महेश मुंडा के साथ पुलिस अवर निरीक्षक अकाश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शंभू नाथ दत्ता तथा अन्य पुलिस बल आदि मौजूद थे। बताते चलें कि इस क्षेत्र में लगातार बंद खादान से कोयले की खुदाई कर माफिया कोयले को बिहार, यू पी व अन्य राज्यों में लेजाकर ऊंचे दामों में बेचकर चांदी काट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *