निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । दुष्कर्म करने के मामले में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत कल्याणी थाना की पुलिस सोमवार को मिहिजाम पहुंचा। जहां से मिहिजाम थाना अंतर्गत छाताडंगाल मोहल्ला से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस के द्वारा जामताड़ा कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेते हुए अपने साथ कोलकाता ले गई। कोलकाता कल्याणी थाना की टीम का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी आलोका हाजरा कर रही थी। आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में कांड संख्या 504/ 22 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी मिहिजाम छाताडंगाल मोहल्ला में अपने रिश्तेदार के यहां था। जिसे पुलिस ने पकड़ कर अपने साथ बंगाल लेकर चली गई।
