अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर 16 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं राज्य भर के राजस्व कर्मचारी

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । झारखण्ड राज्य भूमि सुधार उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों का हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रहा। विगत 10 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार अपने 11सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य भर के भूमि सुधार उप निरीक्षक (राजस्व कर्मचारियों) 16 सितम्बर से हड़ताल पर हैं। जिले के विभिन्न अंचलों से आए राजस्व कर्मचारी हजारीबाग समाहरणालय के निकट सोमवार को भी हड़ताल पर बैठे रहे।

उनका 11 सूत्री मांगों में राजस्व उप निरीक्षकों को ग्रेड पे 2400 और तीन वर्षों के बाद 2800 रु. का भूगतान करने, अंचल निरीक्षकों के पद पर सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पद वरीयता और शेष 50 प्रतिशत पदों पर प्रतियोगिता के आधार पर प्रोन्नति देने, प्रोन्नति हेतु कार्यानुभव 10वर्ष से घटाकर 5वर्ष करने, सजस्व उप निरीक्षकों को दोपहिया वाहन, ईंधन खर्च, लैपटॉप और इंटरनेट सुविधा देने, क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने, हल्का इकाई का पुनर्गठन करने, अंचल निरीक्षक और उप निरीक्षकों के खाली पद को अविलंब भरे जाने और 1 अगस्त 2022 की जनगणना में समायोजित राजस्व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जानें संबंधी मांग शामिल है।

मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार सिंह, रीतलाल रजक, संजीव राजीव, रागिनी कक्षप, राम प्रकाश चौधरी, मोहम्मद आरिफ, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, राम लखन उरांव, प्रेम शंकर, कामेश्वर रविदास मुकेश कुमार मनीष पाठक, रोहित मिश्रा, बालेश्वर कुमार, मनोज कुमार समेत कई राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *