कुमार अजय
कतरास । जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रामावतार आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि रामावतार आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा ओबीआर गिराने के क्रम में भारी मात्रा में धूलकन उड़ने के कारण हम ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है,घर मे धूलकण भर जाता है। यदि खाने के समय ओबी गिराया जाता है तो खाना खाने के लायक नही होती है।जिससे जीवन यापन में परेशानी हो रही है।जब इसका विरोध करने गया तो कंपनी के लोगो संजय यादव के साथ मारपीट की । जिसमें संजय यादव घायल हुए हैं ।
वही रामावतार के कंपनी के प्रोजेक्ट ऑफिसर का कहना है कि मेरे कंपनी के लोगो ने मारपीट नही किया है। ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। जो ओबी डम्प किया जा रहा है वहाँ बीसीसीएल की जमीन है तभी डम्प किया जा रहा है । यदि इससे ग्रामीणों को परेशानी है तो ग्रामीण बीसीसीएल के अधिकारियों से बात करे। और समस्या को हल कराए।
वही मौके पर ग्रामीणों की ओर से रवि विद्रोही,करण हाड़ी, रोशन चौधरी, अजीत कुमार भुईया, सुमित कुमार मांझी,सुशील हेंब्रोम,द्वारिका कुमार भुईयां, विशाल कुमार बाउरी,आकाश मांझी कुंदन हाड़ी सहित ग्रामीण के लोग मौजूद थे। वही जोगता थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया की अभी तक किसी पक्ष के तरफ से शिकायत की आवेदन नहीं आया है।
