धनबाद । सदर थाना क्षेत्र में आरपीएसएफ 10th बटालियन के जवान संदीप कुमार ने अपने ही बैरक की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली संदीप कुमार हिल कॉलोनी में स्थित आरपीएसएफ 10th बटालियन में थे, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि फोन पर बात करते करते छत से कूद गया और उसकी मौत हो गई अन्य जवानों ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। आरपीएसएफ असिस्टेंट कमांडेड अभय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात को संदीप कुमार अपने परिवार के साथ बातचीत के दौरान उग्र हो उठा, जिसके बाद उसने इस तरह का ठोस कदम उठाया और आत्महत्या कर लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *