झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा

झरिया । रविवार की अहले सुबह टाटा जमशेदपुर से अमूल कंपनी का दूध लेकर आ रहे 407 वाहन चंदनकियारी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में पलट गई ।जिससे घटनास्थल पर ही गाड़ी में सवार चालक के सहकर्मी की दबने से दर्दनाक मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान पुराना राजागढ़ दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले बच्चू दा के लगभग 24 वर्षीय पुत्र गोमती के रूप में हुई है । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *