धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार की दोपहर दो महिलाओं के साथ मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों महिला सदर थाना पहुंची। जहां से उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी किसी वाद विवाद को सुलझाने के लिए बरटांड़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंची थी। महिलाओं का आरोप है कि वहां पहुंचने पर रिश्तेदार ने उन लोगों को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह मारा-पीटा। जिसके बाद महिलाओं ने फोन पर अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन अपार्टमेंट में पहुंचे।
जहां उन लोगों के साथ भी मारपीट की घटना हुई। मामले में दोनों घायल महिला इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना हुई है।
हालांकि घायल परिजन मारपीट की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बता रहे हैं। जिससे मामला पेचीदा बन गया है।
