कतरास । कतरास थाना क्षेत्र श्यामडीह स्थित शिव प्लाजा में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बीते रात्रि लूटने का प्रयास अपराधियो द्वारा किया गया।अपराधियों की एटीएम लुटने की मंशा अपराधियो की विफल हो गई।एटीएम स्टोर में लगे लोहे के स्टर के इंटरलॉक ताले को अपराधी नही खोल पाया।हालांकि दो स्टर में लगे दो तालों को तोड़ने में अपराधी सफल हो गया था.बुधवार की सुबह एटीएम सुरक्षा गार्ड जब डियूटी के लिये श्यामडीह पहुचा तो एटीएम स्टोर के स्टर में लगे ताले को तोड़ा हुआ पाया।स्टर के इंटरलॉक ताले से छेड़छाड़ किया हुआ भी देखा ।

जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने बैंक प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने के बाद कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुची।मौके पर पहुच जांच की.इसी एटीएम को लूटने की कोशिश पहले भी की जा चुकी है.वही सुरक्षा गार्ड मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सुबह एटीएम जब पहुचे तो दो ताला टूटा हुआ पाए।स्टर को खोलने का प्रयास किया गया था।इंटरलॉक ताले को भी छेड़छाड़ किया गया था।जिसके बाद बैंक प्रबंधन और पुलिस को इसकी जानकारी दिए.पुलिस मौके पर पहुच जांच कर रही है.रात 8 बजे के बाद एटीएम को बन्द कर दिया जाता है।इससे पहले भी इस एटीएम को लूटने की कोशिश की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *