अजय कुमार जीतू
महाप्रबंधक ने दो युवकों को नियुक्ति पत्र दिया
कतरास । हिन्दी दिवस पर मंगलवार को कतरास क्षेत्र के सभागार में महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र श्री ए. के. सिंह के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलित कर राजभाषा-पखवाड़ा 2022 का शुभारम्भ किया.मौके पर श्री सुरेन्द्र भूषण, क्षेत्रिय प्रबंधक (कार्मिक) सह सचिव, राजभाषा विभाग, कतरास क्षेत्र द्वारा हिन्दी दिवस पर जारी माननीय कोयला मंत्री, श्रीमान प्रहलाद जोशी जी एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महोदय का संदेश का वाचन किया गया.अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र ने सभी को हृदय से हिन्दी भाषा को अंगीकार करने को कहा गया साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया की कार्यालय के सभी विभाग भी यह सुनिश्चित करें की सभी कार्य हिन्दी में ही किये जाये.
उक्त अवसर पर अवर महाप्रबंधक, श्री सुधाकर प्रसाद,क्षेत्रिय प्रबंधक (वित्त ) श्री विनोद कुमार, श्री कैलाश कुमार, श्री शांडिल्य, श्री कौशल कुमार, परियोजना पदाधिकारी, श्री संजय चौधरी, राजभाषा अधिकारी, राणा एस. के. सिंह, सभी सम्मानित ए. सी.सी. सदस्य गण कतरास क्षेत्र, श्री रामरूप गोप, श्री दिनेश पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l उद्घाटन के उपरांत महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र के द्वारा श्री शहादत अंसारी, पुत्र स्व. तुर्वली एवं श्री अक्षय कुमार महतो, पुत्र स्व. प्रदीप कुमार महतो को नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गयी।
