झरिया । समावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर के तत्वावधान में बुधवार को बी आर सी सभागार में दिव्यांग बच्चों के प्रति उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में झरिया प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका, सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक, बी आर पी, सी आर पी, बी पी ओ एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया । कार्यशाला का उद्घाटन बी ई ईओ लक्ष्मी वर्मा एवं लीला उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया ।

फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मंनोज सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे हमारे सभ्य समाज के अभिन्न अंग हैं इनका पुनर्वास, शिक्षा, चिकित्सा एवं व्यवसाय की व्यवस्था कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी जिम्मेवारी है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रथम सोपान हैं जो इनकी पहचान सुलभ रूप से कर सकती हैं ।

रिसोर्स शिक्षक अख़लाक़ अहमद ने कहा कि सरकारी सुविधाओं का लाभ हेतु दिव्यांग बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन जरूरी है । इनका नाम विद्यालय पंजी से किसी सूरत में नही काटा जा सकता है ।

कार्यक्रम में बी ई ईओ लक्ष्मी वर्मा, लीला उपाध्याय , बीपीओ सुनील सिंह, श्यामकांत झा, शुभंकर सुमन, डॉ मंनोज सिंह, अख़लाक़ अहमद, मधुकर प्रसाद, अजहर आलम, राजन श्रीवास्तव, ब्रजेश पाण्डे, सत्यनारायण दत्ता, रोहित लाला , अफसाना प्रवीण, ज्वाला गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *