अजय कुमार जीतू

कतरास। आदर्श युवा संगठन के सदस्यों के द्वारा आज तेतुलमारी राजगंज मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की भराई ईट,बालू ,गिट्टी द्वारा मरमत किया। बीते दिन रात्रि में बाइक से एक युवक गिरकर घायल हो गए थे जो आज इसकी सूचना पर स्थानीय लोगो के द्वारा आदर्श युवा संगठन सदस्यों को मिली। बिना देर किए हुए इस मरमत कार्य में लग गए।आते जाते राहगीर बोल रहे थे बहुत ही सराहनीय कार्य है जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन बीसीसीएल के प्रबंधन, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गुजरते हैं लेकिन इसकी ध्यान इस सड़क के गड्ढों के मार्ग पर दिखाई नहीं पड़ती है।

इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष अमित सागर उर्फ रवि,दुर्गेश कुमार ,बिट्टू सिंह, दीपक सिंह राहुल रजक,अनिल क्षत्रिय ,अमन, राहुल,रणबीर, सहित करीब दर्जनों युवक सराहनीय कार्य में सक्रिय दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *