भगतडीह । कुसुंडा क्षेत्र के आरके ट्रांसपोर्ट परियोजना का निरीक्षण करने मंगलवार को बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता,संजय कुमार सिंह डीटी (ओपी),एवं डीटी (पीपी) उदय ए कांबले पहुंचे। सीएमडीसमीरन दत्ता ने परियोजना कोल डंप स्थित बने सीएचपी (क्रसर) का उद्घाटन फीता काटकर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐना आउटसोर्सिंग बहुत ही बेहतर कार्य कर रही है।फिर भी कुछ कार्य मे सुधार की जरूरत है।उन्होंने ऐना कोलियरी प्रबंधन को सुरक्षा के साथ उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने फेस में लगे आग को बुझाने के लिए फायर फाइटिंग तेज कर निकालने का निर्देश दिया।
वह भी कोयला निकालने का निर्देश एना परियोजना अधिकारी को दी उन्हें परियोजना मे बरसाती पानी निकालने के लिए अतिरिक्त पंप लगाने का निर्देश भी मौजूद अधिकारियों को दी।उन्होंने कुसुंडा महाप्रबंधक वीके गोयल से कोयला उत्पादन और डिस्पैच की विस्तृत जानकारी मांगी है।वहीं आउटसोर्सिंग प्रबंधक रवि अग्रवाल को कोयला उत्पादन में लगे हैवी मशीन और डंपर की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।कहा कि डंपर और मशीन के बढ़ने पर ही यह़ां बेहतर काम संभव है।इस मौके पर कुसुंडा महाप्रबंधक वीके गोयल,उमंग ठक्कर, ऐना कोलियरी पीओ प्रणव दास,प्रबंधक ललन कुमार,रवि अग्रवाल, शिवम कुमार,विशाल,अभिषेक सहित अन्य थे।
