अजय कुमार जीतू

कतरास । धनबाद में एक बार फिर झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हो गया है । झपट्टा मार गिरोह लगातार जिले की महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है । गैंग के अपराधी बाइक पर सवार होकर आते हैं और महिलाओं के गले से चेन व कान बाली छीन कर फरार हो जाते हैं । वही दिनदहाड़े इस तरह की घटनाओं से वह जिला प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं । ताजा मामला मंगलवार की देर शाम कतरास थाना क्षेत्र से सामने आया जहां अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया । कतरास कोल डंप दुर्गा नगर कॉलोनी के समीप मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए ।

घटना के बाद महिला ने काफी शोर मचाया व अपराधियों के पीछे दौड़ी मगर अपराधी भागने में सफल रहे । महिला द्वारा घटना की सूचना 100 नंबर पर दिए जाने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *