झरिया से सन्नी शर्मा

झरिया । पिछले दो-तीन दिनों की बारिश ने धनबाद नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ लग गया। नालियों की सफाई की सच्‍चाई सामने आ गई है। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। मंगलवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से जलभराव की वजह से स्कूली बच्‍चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मारवाड़ी उच्च विद्यालय के समीप नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहे है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि विद्यालय में छूटी के बाद बच्चे गंदे पानी के बीच से होकर जाने को मजबूर हो रहे है।

इसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश दिखा। लेकिन केमरे के सामने बोलने से इंकार किया मगर लेकिन पूछने पर अभिभावकों ने नगर निगम और स्‍थानीय निकायों को कोसते हुए सवाल उठाया कि जलभराव के बीच बच्‍चे पढ़ेंगे या बीमार पड़ेंगे? उन्‍होंने कहा कि पूरे शहर में न तो सड़कें बनी हैं और न ही साफ-सफाई का कोई इंतजाम है और न ही पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम हैं। स्कूली बच्ची आंचल कुमारी ने अपनी तोतली आवाज में कहा पानी पड़ने से नाली का पानी स्कूल के पास जमा हो गया। पानी जमा होने से जाने में दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *