झरिया से सन्नी शर्मा

झरिया । मंगलवार को झरिया में हुई आधे घंटे की बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी । आधे घंटे की बारिश के बाद शिव मंदिर रोड, धर्मशाला रोड, 4 नंबर स्थित काली मंदिर के समीप नाली का पानी सड़कों पर भर गया । सड़कों पर इतना पानी जमा हो गया की लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है । वही शिव मंदिर रोड स्थित कुछ दुकानों व घरों के अंदर भी नाली का पानी चला गया है । जिससे लोग काफी परेशान हो गए । सड़कों पर पानी जमा होने के कारण काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा । शिव मंदिर रोड के स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *