अजय कुमार जीतू

कतरास । बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड स्थित आलू गोदाम में 17 जुलाई को हुए लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.मंगलवार को बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बंगाल से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों में फुठो मांझी उर्फ बुद्धेव, खोखन शामिल है.पुलिस ने लूट की मोबाइल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है.दोनों के खिलाफ बरवाअड्डा, धनबाद, पाकुड थाने में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.मौके पर बरोरा थानेदार नीरज कुमार व अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *