बलियापुर । बाघमारा गांव के जयदेव गोराई का जूडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने के बाद सोमवार को सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी व पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती तारा देवी ने बाघमारा गांव पहुंच कर जयदेव गोराई के माता पिता को 5000 रुपये आर्थिक सहयोग किया। आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, गौरांग मंडल, बाघमारा के मुखिया संजीत गोराई, अशोक गोराई, बादल गोराई, मिलन गोराई, मानिक गोराई, अनिल चालक, तपन गोराई आदि मौजूद थे।
