सन्नी शर्मा की रिपोर्ट :

झरिया । ऐतिहासिक राजा तलाव में धनबाद नगर निगम के द्वारा दुर्गा पूजा वा छठ पूजा को मद्देनजर साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद नगर निगम के दर्जनों सफाई कर्मी राजा तालाब की सफाई कार्य मे जुट चुके है। बता दे कि झरिया कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों मे दुर्गा पूजा के समय पूजा पंडाल व मंदिरों से मां दुर्गा की पूजा के लिए लोग आते हैं। छठ पूजा में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्ध्य भी देते है वही दूसरी तरफ धनबाद नगर निगम के द्वारा राजा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है ।

बावजूद इसके अगल बगल के कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा घर की गंदगी व गोबर का बहाव किया जा रहा है। नगर निगम बी बातों को ताक पर रखकर बगल में बसे घरों व घरों खटालो से आज भी गोबर और गंदगी फैलाने का काम किया जा रहा वही वार्ड 44 और 45 के सुपरवाइजर सुनील कुमार रावत ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले लोगों को वार्निंग दे दिया गया है यादी तालाब में किसी प्रकार की गंदगी या गोबर फेंकने का काम करता है तो वैसे व्यक्ति पर धनबाद नगर निगम के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *