धनबाद । धनबाद के चासनाला की रहने वाली आदिफा फातिमा का.धनबाद एसएसपी से मिलने परिवारजनों के साथ आई थी. उसके साथ उसके अभिभावक और दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे. इस संबंध में उसने महिला थाने में जून महीने में ही मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन नोटिस के बावजूद दूसरा पक्ष हाजिर नहीं हो रहा है. उसका आरोप है कि 2016 में पुरुलिया के रहने वाले अयूब से उसकी शादी हुई थी.पिता की 5 डिसमिल जमीन पर नजर थी वही फातिमा का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था कि ससुराल वालों की नजर मेरे पिता की 5 डिसमिल जमीन पर पड़ी और पति जमीन के लिए दबाव बनाने लगे.

मुझे  मारा -पीटा जाने लगा. मुझे टॉर्चर किया जाने लगा. उन लोगों का कहना था कि पिता से कह कर जमीन मेरे नाम से करा दो, जब इनकार किया तो ज्यादा मारपीट की जाने लगी. फिर फातिमा अपने माता-पिता के घर धनबाद चासनाला आ गई.  उसके बाद फोन पर शोहर ने मुझे तलाक दिया और अब वह दूसरी शादी करने की फिराक में है.आज वह परिवार जानो के साथ ग्रामीण एसपी से भी मुलाकात की.उन्होंने भी इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है. मगर अभी तक फातिमा को न्याय नहीं मिला अब देखना है की फातिमा को न्याय कब मिलता है.वही पुरे मामले में महिला थाना प्रभारी ने भी संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *