पेड़ पौधों के बिना जीवन। की कल्पना भी अधूरा- उमेश मेहता

रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड के अलौंजा गांव के निकट घरथुरवा जंगल में मुखिया सकेंद्र मेहता के नेत्रित्व में शनिवार को पर्यावरण महोत्सव मनाया गया। जहां प्रखंड के सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने कार्यक्रम में शरीक होकर और पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधकर वन को बचाने और अपने जीवन में कम से कम पांच पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया। पुजारी विजय महतो और पुरोहित गौतम पाण्डेय ने वन देवी की विधिवत पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। डॉ सुनील दास ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता व थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ पौधे अपने जन्म से लेकर अपना अस्तित्व खोने तक मनुष्य और अन्य जीव जंतुओं के लिए उपयोगी बना रहता है। इसलिए पेड़ पौधे ही हमारी असली मित्र हैं। कार्यक्रम को प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, जीप सदस्य रेणु देवी पूर्व मुखिया डेग्नारायण मेहता, जीएम कॉलेज के प्रभारी पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया।

मौके पर राधेश्याम मेहता, महावीर गोप खुशनारायण मेहता, जलो महतो, प्रभु सोनी, भोला पांडे, विनय मेहता, बासुदेव महतो राजकुमार दास उमेश, कुमार दास ,सुनिल कुमार मेहता ,बंसत मेहता सलेन्दर मेहता ,सीटा साव, सोरभ कुमार रवि फुलेशवर मेहता मुकेश प्रजापति ,आनन्द कुमार रामेशवर प्रजापति सुरज कुमार शिवकुमार बिपिन मेहता राकेश सिहं सहित पुरे ग्रामीण सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *