भगतडीह । भीम आर्मी के द्वारा गुरुवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया 9 साल के मासूम बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत मामले में उसके शिक्षक छैला सिंह पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है लोग लगातार शिक्षक छैला सिंह की गिरफ्तारी और उस पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम भीम आर्मी के कई जवानों ने बस्ताकोला से कतरास मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला लोगों के हुजूम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे लगाए और अभिलंब दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
कैंडल मार्च कतरास मोर पहुंचते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया और आरोपी शिक्षक छैला सिंह का पुतला दहन किया भीम आर्मी के जवानों ने राज सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि अभिलंब शिक्षक छैला सिंह को गिरफ्तार करें और उचित कार्रवाई करें । आप को बतादे की आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदली है इसका परिणाम दलित पिछड़ा वर्ग के मासूम बच्चों को अपनी जान देकर उठाना पड़ता है ।
