भगतडीह । किंग क्लब की ओर से सहूद स्टेडियम इंडस्ट्री मे चल रहे फुटबाल टुर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान गुरुवार को काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई।मैच के दौरान दो गुट आमने सामने आ गए।स्थिति इतना तनाव पूर्ण हो गया कि दोनो ओर से लाठियां लाकर मैदान के इर्द गिर्द छुपा दिया गया।वहा तनावपूर्ण स्थिति की सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची।इसके बाद ही फाइनल मैच शांतिपूर्ण तरीके से हुई।हालांकि फाइनल मैच मे बिरसा मुंडा कल्ब ने आइआरएल को हराकर खिताब जीत लिया।बताया जाता है कि ऐना मे 15 अगस्त से फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया था।गुरुवार को फाइनल हो रही थी।
सेमीफाइनल मैच से ही यहा तनाव होने लगा था।जब विवेकानंद कल्ब और आइआरएल कल्ब के बीच सेमीफाइनल मैच हो रहा था। यह दोनों टीमें एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद दोनों ओर से तानातनी हो गई।यह माजरा बीस मिनट तक चला।हालांकि कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने लोगों को शांत करा मैच शुरू करा दिया गया।बावजूद इसके स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।दोनो ओर से भिड़ने की तैयारी थी।लाठियां व्यवस्था कर छुपा दिए गए थे।किसी ने इस मामले की सूचना झरिया पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने के बाद मैच शांति पूर्वक हुई। मालूम हो कि इस टुर्नामेंट का उद्घाटन झरिया के विधायक पूर्णिमा सिंह ने फिता काट और बैलून उड़ाकर की थी।
,,,,,,फाइनल मे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर थी।ट्राइब्रेकर मे भी दोनों टीम बराबर पर रही।इसके बाद सिक्का उछालकर हार जीत का फैसला सुनाया गया।हालांकि दोनों टीम सिक्के के टास से इंकार कर रहे थे।लेकिन तनाव को देखते हुए कमिटी ने टास से हार जीत का फैसला सुनाया।इस टुर्नामेंट मे कुल 42 टीमों ने भाग लिया था।
