निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । गाँधी मैदान जामताड़ा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया। जहाँ झंडोत्तोलन के पूर्व उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज़ पुलिस अधीक्षक मानोज स्वर्गियारी ने सिद्धू कानू, सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात गाँधी मैदान स्थित शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। झंडोत्तोलन के पूर्व उपायुक्त ने परेड का निरक्षण किया। जिसके बाद उपायुक्त ने गाँधी मैदान में 76 वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी व जामताड़ा वासी मौजूद थे। मच से उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया।
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मान दिया गया। वहीं आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके से उन्होंने कहा की आजादी के 75 वें वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव मनाया गया जहाँ 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वरा चलाये जा रहे विकास योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
इसके अलावा समाहरणालय में उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एस पी मानोज स्वर्गियारी, जिला परिषद डी डी सी अनिलसन लकड़ा, उपायुक्त न्यायालय भवन डी सी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज़, अनुमंडल कार्यालय संजय पांडे, एसडीपीओ कार्यालय आनंद ज्योति मिंज, साईबर थाना डी एस पी मजरुल हौदा, वन प्रमंडल कार्यालय डी एफ ओ अजिंक्य बंकर देवीदास व सभी सरकारी कार्यालय और जिले के सभी थानों के साथ ही विभिन्न स्थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया।
