निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । गत दिनों झारखंड राज्य खो-खो संघ की आम सभा की वार्षिक बैठक सह सत्र 2022-2026 के लिए सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हो गया। सिदरौल के ब्लैक बैंक्वेट हॉल में झारखंड राज्य खो-खो संघ की आम वार्षिक बैठक सह सत्र 2022 – 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में बिहार राज्य खो-खो संघ के महासचिव नीरज कुमार के देखरेख में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश सह रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार झा ने वार्षिक आम बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें जामताड़ा जिले के दीपक दुबे को झारखंड राज्य खो-खो संघ संयुक्त सचिव के पद के लिए निर्विरोध चुने गए। दीपक दुबे की इस उपलब्धि पर जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारीयों एवं विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने दीपक दुबे को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजन कर पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीए। इस अवसर पर जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष डी.डी. भंडारी ने बताया कि दीपक दुबे लगभग दो दशक से जामताड़ा जिले के खेल और खिलाड़ियों को उभारने लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं ।
उनके अथक प्रयास से आज तक विभिन्न खेलो के सैकड़ों खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। निश्चित रूप से दीपक दुबे को राज्य एसोसिएशन में निर्विरोध चुने जाने पर जामताड़ा जिले के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम आशा करते हैं कि नई जिम्मेदारी बखूबी से निभाएंगे और झारखंड खेल जगत में एक अलग पहचान बनाने मैं सफल रहेंगे और जामताड़ा जिले के खेल एवं खिलाड़ी के उभारने के लिए एक सार्थक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन दुबे, मनोज सिन्हा, प्रवीण झा, सूरज कु. पासवान, राहुल सिंह, सौरभ झा, भास्कर चांद,परिणीता सिंह, मंतोष कुमार, कुंदन राय, मुख्य रूप से उपस्थित थे। दीपक दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अब तक के अपने खिलाड़ी जीवन एवं खेल क्षेत्र में 25 वर्षों की तमाम उपलब्धियों का श्रेय जामताड़ा के खेल प्रेमियों के अलावे विभिन्न एसोसिएशन के साथी – सहयोगी पदाधिकारियों के सहयोग एवं समर्थन के अलावे जामताड़ा के खिलाड़ियों के मेहनत और अपने परिवार के समर्थन गुरुजनों के आशीर्वाद के बदोलत यहां तक पहुंचे हैं।
