रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का निधन बुधवार को हो गया । रांची के हिल व्यू अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली । उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई । मां के निधन की जानकारी सीएम हेमंत सोरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट कर दी । एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं, आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। माँ…. ‘
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रुपी सोरेन की उम्र लगभग 80 साल थी । एक जनवरी 1962 को उनका विवाह दिशोम गुरु शिबू सोरेन से हुआ था । रुपी सोरेन पिछले कई महीने से बीमार चल रहीं थी । पिछले महीने उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था । रांची लौटने के बाद वह कई बार गंभीर रुप से बीमार हुईं । उन्हें हिल व्यू हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया । मंगलवार की सुबह उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा और लगातार उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया और बुधवार की रात उनके निधन की दुःखद खबर सामने आई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *