अभिषेक मिश्रा
चासनाला । जितिया पर्व स्नान के दौरान दामोदर नदी के तेज धार में बही सोनाक्षी का शव रविवार की सुबह सिंदरी बस्ती के पास दामोदर नदी में तैरता मिला । सिंदरी बस्ती श्मशान घाट के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन । मामले को लेकर बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में शव को तैरता हुआ देखा । जिसकी सूचना सोनाक्षी के परिजनों को दी गई । खबर मिलते ही मृतका के मामा मौके पर पहुंचे । जहां सिंदरी बस्ती के श्मशान घाट के पास सोनाक्षी का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

भांजी को बचाने के लिए पानी में कूदे मामा भी डूबने लगे थे, जिसे स्थानोय लोगों ने बचाया था,,,,,

मामला बीते 2 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे की है। मूल रूप से बिहार के आरा जिले की रहने वाली सोनाक्षी लोदना स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। जितिया पर्व पर वह अपने परिवारजनों के साथ अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने गई थी, जहां तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिए मामा अमन ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज धार के कारण वे भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। मौके पर झरिया अंचल के अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे, अभय सिन्हा, सुदामडीह पुलिस आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *