धनबाद । पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी और धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले शादी के नाम पर युवती को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में शादी के लिए पैसे व सामान की मांग करते थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 157/2026 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन समेत साड़ी, लहंगा, जींस-पैंट, अंग वस्त्र, चूड़ी और विवाह से संबंधित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।धनबाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए लोगों से ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की अपील की है। गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद और गिरिडीह के लोग भी शामिल है । जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें अजय दास, राजेश कुमार, मंतोष साहू, सुमन विश्वकर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, चंदन शर्मा, मकड़ी देवी, विशु कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा शामिल है ।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अरवल जिला के रहने वाले अपने बेटे गुल्लू की शादी के सिलसिले में पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा आए थे । यह पूरा मामला लोहारवरवा से जुडी लकड़ी का बताया जा रहा था ।परिवार वालों का आरोप था कि लड़की पक्ष की एक महिला पिछले कई दिनों से लड़की की शादी की बात कर रही थी । बात तय होने पर सोमवार को लड़का पक्ष बरवाअड्डा पंहुचा था । आरोप था कि विवाह तय होने के एवज में लड़की के परिजनों ने पहले 40 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया । इसके बाद एक स्थान पर सिंदूरदान की रस्म भी पूरी कराई गई । शादी की रस्मों के बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष को लेकर टुंडी रोड स्थित एक दुकान पर पहुचें. जहां खरीदारी कराई गई थी । खरीदारी पूरी होते ही लड़की पक्ष का व्यवहार बदल गया उन्होंने लड़के वालों को सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट किया और मोबाइल व पैसे छीन लिए ।
