अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह मोड़ पर हाइवा संख्या सी जी ३०/५६१९ के चपेट में आ जाने से सोमवार को मोहलबनी निवासी बाइक सवार युवक राजीव राय बुरी तरह घायल हो गया जिसका बाया हाथ टूटने तथा अंदरूनी चोट लगने की खबर है। आनन फानन में स्थानीय लोग चासनाला सी एच सी पहुंचाया
।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बाइक सवार बस्ती से नुनुडीह मोड पर निकलकर मोहलबानी जाना चाहता था।इसी दौरान सिंदरी की ओर से आ रही हाइवा की चपेट में आ गया। वहीं सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच हाइवा को जप्त कर थाना ले गई।तथा बाइक पर बैठा दूसरा साथी बाइक लेकर फरार हो गया।
