झरिया । जमसं नेता सह समाजसेवी स्व. कामता प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को बस्ताकोला में मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्वजनों की ओर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजित किया गया।समाजसेवियों ने हरिकीर्तन में हिस्सा लिया और स्व. कामता प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंटू व्यास की टीम और नरेश व्यास की टीम ने भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।कार्यक्रम में स्व. कामता प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह, पुत्र मनीष सिंह उर्फ रिंकू सिंह, संदीप सिंह उर्फ संजू सिंह, पुत्री ममता सिंह, , पुत्र वधू पूजा सिंह ,आर्या सिंह समेत पंकज सिंह, रितेश सिंह, गौरव सिंह, सार्थक सिंह तथा भाई जितेंद्र सिंह और अमृत सिंह, बलवंत सिंह, डब्लू सिंह,विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, पिंकू चौबे, संतोष शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। सभी ने स्व. कामता प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *